प्रदेश में ओबीसी वर्ग के लोगों के मुद्दों को सरकार के समक्ष बड़े प्रमुखता से उठाये जायेगें..
प्रदेश में ओबीसी वर्ग के लोगों के मुद्दों को सरकार के समक्ष बड़े प्रमुखता से उठाये जायेगें..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
प्रदेश में ओबीसी वर्ग के लोगों के मुद्दों को सरकार के समक्ष बड़े प्रमुखता से रखें जायेंगे। यह बयान ओबीसी कमिशन के प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया ने पांवटा साहिब पत्रकार वार्ता में कही।
ओबीसी कमिशन के प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया एक दिवसीय सिरमौर दौरे पर थे। शुक्रवार को रामलोक धनोटिया ने पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा की प्रदेश सरकार ओबीसी वर्ग के लिए बहुत सी योजना चलाई है। उन्होंने कहा कि ओबीसी के प्रणाम पत्र की अवैधी एक साल के लिए मान्य होती है जिसकी मान्यता कम से कम 5 साल के लिए करवाने के लिए मुख्यमंत्री से बात की जायेगी। उन्होंने कहा की कांगडा ओबीसी बैंक से बच्चों की पढ़ाई के लिए देने वालें लोन की प्रक्रिया को और सरल की जायेगी जिससे पढ़ाई करने वालें बच्चों को परेशानी न करनी पड़े। रामलोक धनोटिया ने ओबीसी वर्ग के लोगों की समस्याओं को हर समय सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखी जायेगी।
इस मौके ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव सुभाष चौधरी,हुक्म सिंह बेंस,भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, देवेंद्र चौधरी, दाताराम, अविनाश सैनी, दिनेश कुमार, रोहित चौधरी,मनमोहन शर्मा, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।
