अच्छी खबर:पांवटा साहिब में दो लोगों ने कोरोना को दी मात, सुरक्षित पहुंचे घर, डॉक्टरों का जताया आभार…

अच्छी खबर:पांवटा साहिब में दो लोगों ने कोरोना को दी मात, सुरक्षित पहुंचे घर, डॉक्टरों का जताया आभार…

जे.सी.जुनेजा अस्पताल में दस दिन से चल रहा था उपचार…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के सुरजपुर के जे.सी.जुनेजा अस्पताल में भर्ती दो लोगों ने कोरोना को हराकर स्वस्थ घर पहुंच गए है। पांवटा साहिब की 60 वर्षीय महिला का कोरोना टैस्ट पॉजिटिव आया जिसके बाद महिला की तबीयत खराब हुई और गंभीर अवस्था में सूरजपुर के जे.सी.जुनेजा अस्पताल में लाया गया जहां पर दस दिन तक उनका उपचार चला । महिला कांता देवी ने बताया की शुरू के समय में बहुत दिक्कत आई लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम व अन्य स्टाफ बहुत अच्छे से इलाज किया साथ ही डॉक्टरों की टीम दवाई के साथ साथ होसला भी बड़ाते थे। दस दिन तक बहुत ही अच्छे से निशुल्क उपचार किया गया। दस दिन बाद जब महिला और एक अन्य व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट नैगेटिव आने के बाद अस्पताल स्टाफ ने खुशी जाहिर की साथ ही कोरोना को हराने वाले महिला व अन्य व्यक्ति ने डॉक्टर धीरज, डॉ.रमन,डॉ.सचिन,डॉ.दिवाकर तथा
नर्सिंग स्टाफ में नीलम ठाकुर, दीपिका शर्मा, नीलम शर्मा व प्रियंका आदि का आभार प्रकट किया।
उधर बीएमओ अजय देवोल ने बताया की सुरजपुर जेसी जुनेजा अस्पताल में भर्ती दो लोग कोरोना से ठीक हो गए है दोनों लोगों का दस दिन से उपचार चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!