HAS बनी शिखा का गांव पहुंचने पर गर्मजोशी से किया स्वागत…..

HAS बनी शिखा का गांव पहुंचने पर गर्मजोशी से किया स्वागत…..

बिना कोचिंग के HAS परीक्षा में प्रदेश में पाया चौथा स्थान….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

एचएएस अधिकारी बनी चंबा की शिखा का परिवार ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भटियात के गांव मंगनूह की शिखा की कामयाबी की पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है। शिखा ने बिना कोचिंग के हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की है।

शिखा सात बहनों में सबसे छोटी हैं। माता के निधन के बाद पिता ने सभी को पढ़ाया लिखाया और बाकी बहनों की शादी की। शिखा बचपन से ही पढ़ने लिखने में होशियार है। शिखा का सपना था कि वो प्रशासनिक सेवाओं में जाना चाहती थी। अब वो सपना साकार हुआ है।

शिखा ने बताया कि उन्होंने बिना कोचिंग के खुद घर में ही तैयारी की। शिखा ने इससे पहले तीन बार एचएएस की परीक्षा दी, लेकिन असफलता ही मिली। पर उन्होंने हार नहीं मानी। इस बार शिखा ने पूरे प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया।

शिखा अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने पिता को देती हैं। वो कहती हैं कि मेरे पिता मेरे लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। जिन्होंने हर मोड़ पर मेरा साथ दिया। वहीं बेटी की कामयाबी पर पिता भी गर्व महसूस कर रहे हैं। पिता का कहना है कि बेटियों को पढ़ाओ लिखाओ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!