निजी कंपनी में एक साथ 76 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप..
निजी कंपनी में एक साथ 76 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप..
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 130 कर्मचारियों के लिए थे कोरोना के टैस्ट…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के धौलाकुंआ में एक कंपनी में एक साथ 76 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 130 कर्मचारियों के कोरोना टैस्ट लिए थे जिनमें से 76 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धौलाकुंआ में टाटा कांसुमर्स प्रोडक्ट्स प्राइवेट कंपनी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 130 कर्मचारियों के कोरोना टैस्ट लिए थे। देर रात को कोरोना की रिपोर्ट आई जिसमें 76 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद से कंपनी प्रबंधन की मुश्किलें बड़ गई है। पांवटा साहिब में लगातार कोरोना के मामलें बढ़ते ही जा रहे है। जिससे प्रशासन की भी मुश्किलें बड़ रही है।
उधर राजपुर के बीएमओ अजय देवोल ने बताया की धौलाकुंआ में एक कंपनी में 130 कर्मचारियों के कोरोना टैस्ट लिए थे। जिसमें से 76 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
