पुलिस जवान विक्रमजीत सिंह ने पालमपुर में आयोजित पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड…
पुलिस जवान विक्रमजीत सिंह ने पालमपुर में आयोजित पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में तैनात पुलिस जवान विक्रमजीत सिंह ने पालमपुर में आयोजित सॉल्विंग सीनियर जूनियर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है
विक्रमजीत सिंह ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग में 93 किलो कैटिगरी में यह गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। विक्रमजीत ने बताया कि वह अपनी जीत का श्रेय कोच लवलेश शर्मा को देते हैं तथा उन्हीं की निगरानी में उन्होंने शेपअप फिटनेस जिम में पिछले लंबे समय से कड़ी मेहनत की थी। इसके बाद उनको यह सफलता मिली है। गौरतलब हो कि पुलिस में नौकरी करते हुए ऐसा कठिन परिश्रम करना काफी कठिन होता है परंतु विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की ने इसको कर दिखाया है।
पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने पुलिस कांस्टेबल विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है।
