शिक्षक विजय कंवर ने शिलाई क्षेत्र में कोविड केयर सेंटर खोलने की उठाई मांग, CM को भेजा पत्र….
शिक्षक विजय कंवर ने शिलाई क्षेत्र में कोविड केयर सेंटर खोलने की उठाई मांग, CM को भेजा पत्र….
शिलाई क्षेत्र में बढ़ते जा रहे है कोरोना के मामलें..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
शिलाई विधानसभा क्षेत्र में कोविड केयर सेंटर खोलने की उठी मांग। शिक्षक विजय कंवर ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उठाई आवाज।
शिलाई विधानसभा क्षेत्र में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। जिसके बाद से क्षेत्र के लोग चिंतित है। शिक्षक विजय कंवर ने बताया की क्षेत्र में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होना चिंता का विषय है। उन्होंने बताया की सतौन से लेकर रोनहाट तक करीब 100 किलोमीटर का दायरा है तथा सड़कों की हालत भी खस्ताहाल है। लेकिन इतने बड़े क्षेत्र में अभी तक कोविड केयर सेंटर नहीं है। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण गंभीर मरीज को पांवटा साहिब व नाहन पहुंचना मुश्किल हो रहा है। इस लिए क्षेत्र में कोविड केयर सेंटर खोलने की बहुत जरूरी हो गया है। शिक्षक विजय कंवर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग उठाई है।
ये है मांगें और सुझाव….
1. कोरोना से लड़ने और कर्फ्यू की अनुपालना को सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में बिजली,पानी व स्वास्थ्य की सुविधाओं को दुरस्त करवाने का अनुग्रह करें।इसके लिए विद्युत विभाग को नए ट्रांसफार्मर,उचित वोल्टेज हेतु अत्याधुनिक कंडक्टर,स्टाफ व लेबर की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि 24 घंटे हर दिन बिजली उपलब्ध हो सके।
2.जल शक्ति विभाग की ओर से आए सुझावों के अनुसार उठाऊ पेयजल योजनाओं के लिए नए और अधिक क्षमता वाले पंप,मशीनें,पर्याप्त स्टाफ व लेबर उपलब्ध करवाएं।यदि पानी की आपूर्ति हर दिन पर्याप्त होगी तो लोगों को अपने घरों से बाहर नहीं निकलना पड़ेगा और कोरोना से आधी लड़ाई हम सब स्वत: ही जीत जाएंगे।
3.स्वास्थ्य विभाग और कोरोना यौद्धाओं को इस समय सबसे अधिक प्रोत्साहन की आवश्यकता है।आप कर भी रहे हो। ऐसे में त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के कुछ सामूहिक केंद्रों व कस्बों जैसे सतौन,चांदनी, कमरऊ, कफोटा, टिंबी,शिलाई, रोनहाट व किन्नू पनोग में आपातकालीन कोविड केयर केंद्र खोले जाएं।इसके लिए आयुर्वेदिक केंद्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,संकुल स्वास्थ्य केंद्र,राजकीय चिकित्सालयों,सामुदायिक भवनों का प्रयोग किया जा सकता है।यदि आप आवहान करें तो लोग अपने निजी भवनों को भी इस पुनीत सेवा कार्य के लिए उपलब्ध करवा सकते हैं।यह व्यवस्था कम से कम पांच पांच बेड,ऑक्सीजन,वेंटीलेटर आदि की उपलब्धता के साथ शुरू की जा सकती है।
