होली मेले में हिमाचली गायक विक्की चौहान मचाएंगे धमाल

होली मेले में हिमाचली गायक विक्की चौहान मचाएंगे धमाल

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब में होने वाले होली मेले की तैयारियां जोरों-शोरों से चली हुई है। पांवटा का होली मेला 26 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजन किया जाएगा। इस दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें पंजाबी व प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति होगी।
मेले में पंजाबी कलाकार कुलविंदर बिल्ला, हिमाचली नाटी स्टार विक्की चौहान और बॉलीवुड नाइट में हारमनी ऑफ पाइन ग्रुप लोगों का खूब मनोरंजन करेंगे।

27 मार्च को प्रथम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमे हिमाचली नाटी स्टार विक्की चौहान धमाल मचाएंगे। 28 मार्च को दूसरी पंजाबी नाइट में कुलविंदर बिल्ला रंग जमाएंगे।

इसके अलावा 29 मार्च को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल पुलिस का हारमनी ऑफ पाइन ग्रुप अपनी प्रस्तुति देगा। बता दे कि हर साल की तरह इस बार भी मेले में हजारों की भीड़ जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इस बार पांवटा शहर में 8 दिनों तक मेले की धूम रहेगी जिससे स्थानीय व्यापारियों को भी अच्छा रोजगार मिलेगा।

उधर, एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि होली मेले की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इस बार मेले में स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था का भी खासा ध्यान रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!