कोविड-19 अस्पताल की घोषणा के बाद यह क्या बोल गए कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा…..
कोविड-19 अस्पताल की घोषणा के बाद यह क्या बोल गए कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा…..
कोरोना से हुए मृत व्यक्ति के परिजनों को आर्थिक सहायता दे सरकार…
ऊर्जा मंत्री को लिया आड़े हाथ….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
कोरोना मामलें के रोकथाम के लिए अगर सरकार पहले प्रयास करते तो पांवटा साहिब में आज इतनी खतरनाक स्थिति न होती। यह बात कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा में लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। अश्वनी शर्मा ने कहा कि सरकार आंकडों के हिसाब से पांवटा साहिब में कोरोना के 900 अधिक कोरोना के मामलें एक्टिव है। लेकिन अगर सही ढंग कोरोना की टैस्टिंग की जाये तो मामलें हजारों में निकलेगें। उन्होंने कहा कि सरकार ने पांवटा साहिब सिविल अस्पताल को कोविड केयर अस्पताल बनाने का स्वागत करते है लेकिन अस्पताल में कोरोना मरीजों को अच्छी सुविधा मिलें तथा अस्पताल में डॉक्टर व अन्य स्टाफ को बढ़ाया जाना चाहिए। अश्वनी शर्मा ने कहा कि स्टाफ के पास और 108 एंबुलेंस कर्मियों के पास पीपीई किट की सुविधा नहीं है जिस कारण मजबूरी में कोरोना मरीजों को कर्मचारी 108 एंबुलेंस में ला रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद मैडिकल कॉलेज में व्यस्था को देखा उसके बावजूद भी कोई उचित कारवाई नहीं की साथ ही कहा की सरकार को राजपुर अस्पताल व अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की तैनाती करनी चाहिए जिससे पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में भीड़ कम हो तथा लोगों को कोरोना काल में अपने घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। अश्वनी शर्मा ने कहा की बाहरी राज्यों से पांवटा साहिब में निजी कंपनियों में काम करने आ रहे मजदूरों के टैस्ट किये जाये ताकी शहर में बढ़ रही कोरोना की रफतार को रोकी जा सके साथ ही होम आईसोलेशन पर जो कोरोना मरीज है।उन्हें प्रशासन सुविधा दे कई लोग सामान लेने के लिए परेशान हो रहे है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कोरोना से मृत व्यक्ति के परिजनों को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करे क्यों की किसी परिवार में एक ही व्यक्ति कमाने वाला था और कोरोना मौत के कारण कई परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
