जयराम सरकार : शिमला में सर्वदलीय बैठक आज, लॉकडाउन को लेकर चर्चा संभव

जयराम सरकार : शिमला में सर्वदलीय बैठक आज, लॉकडाउन को लेकर चर्चा संभव

वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार पहले ही कर चुके हैं लॉकडाउन की मांग….

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व विधायक राकेश सिंघा होंगे बैठक में शामिल….

न्यूज़ एप/शिमला

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए जयराम सरकार ने शाम पांच बजे शिमला में सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पालमपुर से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल होंगे।

बैठक की जिम्मेदारी संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज को सौपी गई है। मंगलवार शाम को पांच बजे होने वाली इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, माकपा विधायक सहित निर्दलीय विधायक बैठक में हिस्सा लेंगे।

बैठक में कोरोना के चलते प्रदेश के हालत पर चिंतन किया जाएगा। इस बैठक में आने वाले समय में प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन या फिर कोरोना प्रभावित जिलों में ही लॉकडाउन लगाने पर मंथन किया जा सकता है।

पांच मई यानी बुधवार को जयराम कैबिनेट की बैठक होनी है, ऐसे में सर्वदलीय बैठक में लिए गए निर्णय पर कैबिनेट में मुहर लग सकती है। पूर्व सांसद शांता कुमार भी कांगड़ा में लॉकडाउन लगाने की मांग कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!