पावर कट : 5 व 7 मई को पांवटा साहिब के इन इलाकों में रहेगा पवार कट….
पावर कट : 5 व 7 मई को पांवटा साहिब के इन इलाकों में रहेगा पवार कट….
सुबह 9 बजे से पहले निपटाएं आवश्यक काम….
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता ने दी ये अहम जानकारी…..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
विकास खंड पांवटा साहिब में गोंदपुर से पुरूवाला 33 केवी सबस्टेशन में आवश्यक मुरम्मत कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस बारे में जानकारी देते हुए सहायक अभियंता अरूणदीप सिंह ने बताया कि 5 व 7 मई को आवश्यक मुरम्मत कार्यों के कारण पुरूवाला, सालवाला, भंगाणी, सिंघपुरा, गोज्जर, अडेन, किल्लोड, अंबोया, राजपुरा, नघेता, बनौर, बांगरन, बढ़ाना, क्लाथा, मानपुर देवड़ा व खोड़ोंवाला के आस पास विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक पावर कट रहेगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
