कोविड़ टीकाकरण : ऐसे करें कोविन पोर्टल पर अपॉइंटमेंट की बुकिंग…..

कोविड़ टीकाकरण : ऐसे करें कोविन पोर्टल पर अपॉइंटमेंट की बुकिंग…..

टीकाकरण सेशन से दो दिन पहले दोपहर 2ः30 बजे से 3 बजे के बीच होगी बुकिंग

सीएमओ सिरमौर डॉ केके पराशर ने दी ये अहम जानकारी….

न्यूज़ एप/नाहन

सिरमौर जिला में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के कोविड टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल/आरोग्य सेतु एप पर बुकिंग टीकाकरण सेशन की तारीख से दो दिन पहले दोपहर 2ः30 बजे से 3 बजे के बीच होगी।

टीकाकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति इस समय अवधि में अपना ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने बताया कि 24 मई के टीकाकरण के लिए 22 मई को, 27 मई के टीकाकरण के लिए 25 मई को और 31 मई के टीकाकरण के लिए 29 मई को दोपहर 2ः30 बजे से 3 बजे के बीच ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक होगी।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय और तिथि पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करके अपॉइंटमेंट बुक करना सुनिश्चित करें और पंजीकरण के दौरान इस्तेमाल किए मूल दस्तावेज और अपॉइंटमेंट बुकिंग की पर्ची पोर्टल से डाउनलोड कर टीकाकरण स्थल पर अपने साथ सत्यापन के लिए लेकर जाएं।

उन्होंने बताया कि उसी व्यक्ति का टीकाकरण किया जाएगा जिसका ऑनलाइन पंजीकरण के उपरांत अपॉइंटमेंट बुक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!