पांवटा साहिब में 22 वर्षीय युवक ने अमरूद के पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या…
पांवटा साहिब में 22 वर्षीय युवक ने अमरूद के पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या…
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के घुतनपुर में एक युवक ने घर के पास पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के घुतनपुर में 22 वर्षीय आकाश काफी समय से तनाव में था। शनिवार देर शाम को वह घर से बाहर निकला और घर के नजदीक अमरूद के पेड़ पर फंदा लगा लिया। जब काफी देर युवक घर नहीं आया तो परिजनों ने बाहर जाकर देखा की युवक अमरूद के पेड़ पर लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत फंदे से उताकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की तीन साल पहलें आकााश की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद से वह तनाव में था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने शव को कब्जें में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की एक युवक को गंभीर अवस्था मेें परिजन सिविल अस्पताल लाये थे जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
