जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प, आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी….

जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प, आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के गुलाबगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प में आधा दर्जन लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के गुलाबगढ़ में दो गुटों में काफी समय से विवाद चला हुआ है। शनिवार देर शाम को दोनों गुट इकट्ठा हुए और आपस में बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों गुटों में डंडों से एक दुसरो पर वार कर दिए। जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। खूनी झड़प में दोनों गुटों के आधा दर्जन लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है कि खूनी झड़प में साजिद अली (35), सलमा(58) व आरीफ(32) को अधिक चोटें लगी है। जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में लाया गया। जहां पर घायलों का उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने दोनों गुटों की तरफ से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि दो गुटों में जमीनी विवाद में झड़प हुई है। पुलिस ने दोनों गुटों की तरफ से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!