पुलिस ने मास्क ना पहनने वालों के खिलाफ की कारवाई….
पुलिस ने मास्क ना पहनने वालों के खिलाफ की कारवाई….
अवैध खनन पर भी कसा शिकंजा, दो वाहनों का किया चालान…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस टीम ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालें वाहन चालकों व मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कारवाई करते हुये 341 चालान कर एक लाख 400 रूपये का जुर्माना किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के माजरा,पुरूवाल तथा शहर में पुलिस टीम ने जगह जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच की।पुलिस टीम ने इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारें जागरूक किया। पुलिस टीम ने मास्क का इस्तेमाल नहीं करने वालें लोगों का और तेजरफ्तार वाहन, बिना हैलमेट बाईकर्स व फ्रेशर हॉर्न इस्तेमाल करने वालें के कुल 341 चालान कर एक लाख 400 रूपये का जुर्माना किया है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की पुलिस टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालें वाहन चालकों पर शिकंजा कसते हुये 341 चालान कर एक लाख 400 रूपये का जुर्माना किया है।
