दर्दनाक हादसा : सड़क पर तड़फता रहा हादसे का शिकार, मौत
दर्दनाक हादसा : सड़क पर तड़फता रहा हादसे का शिकार, मौत
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की मामले की जांच
न्यूज़ एप/नाहन
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई है।
यह हादसा बुधवार दोपहर के समय शहर में पोस्ट ऑफिस के सामने हुआ है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
शुरुवाती जांच में स्कूटी के पैरापिट से टकराना हादसे का कारण माना जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान 55 वर्षीय श्याम सैनी पुत्र ज्ञान चंद सैनी निवासी राम कुंडी के तौर पर की गई है। आस पास के लोगों की माने तो हादसे में घायल होने के पश्चात पीड़ित कुछ देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा।
पार्षद राकेश गर्ग उर्फ पपली ने अन्य लोगों की मदद से उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
