कोरोना अपडेट : सखौली उप स्वास्थ्य केंद्र में 132 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन…..पढ़ें पूरी रिपोर्ट

कोरोना अपडेट : सखौली उप स्वास्थ्य केंद्र में 132 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन…..पढ़ें पूरी रिपोर्ट

हेल्थ वर्कर शशि ने ग्रामीणों से की ये अहम अपील….

स्वास्थ्य विभाग की ये टीम मौके पर डटी….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के दुर्गम पंचायत सखौली के उप स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 टीका करण अभियान चलाया गया। जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड शिल्ड वैक्सीन दी गई।

इस दौरान 145 लोगों को वैक्सीन की पहली व कुछ लोगों को दूसरी डोज दी गई।

इस मौके पर मौजूद हेल्थ वर्कर शशि ने ग्रामीणों से अपने आस पास के लोगों को कोविड 19 वैक्सीन के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा की इससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकता है। इसलिए 45 से अधिक आयु वाले लोग इसका लाभ उठाएं।

इस दौरान उनके साथ पंचायत प्रधान अमरा देवी, सचिव हेमा देवी,अधिवक्ता गोपाल ठाकुर, एएनएम आभा, रीना,आशा वर्कर श्यामा देवी, विजरा देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!