पांवटा साहिब में 50 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर की आत्महत्या…

पांवटा साहिब में 50 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर की आत्महत्या…

पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर जांच की शुरू…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के सूर्या कॉलोनी में एक 50 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शैल चोबे(50) पत्नी आर.एस. चोबे निवासी सुर्या क्लोनी वार्ड न0 6 पांवटा साहिब काफी समय से किसी कारण से तनाव में थी। महिला ने देर शाम को घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब परिजनों ने देखा की महिमा कमरें में गंभीर अवस्था में पड़ी है तथा मुंह से झाग निकल रहा है तो परिजनों ने तुरंत महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में मैडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को कब्जें में लेकर शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!