रोटरी क्लब ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने किया रक्तदान…

रोटरी क्लब ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने किया रक्तदान…

रक्तदान करने से किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है, समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा: कविता गर्ग 

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

रोटरी क्लब पांवटा साहिब के सौजन्य से सीसीआई राजबन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने अपना रक्तदान किया।
मंगलवार को रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने राजबन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रोटरी क्लब पांवटा साहिब की अध्यक्ष कविता गर्ग ने बताया कि रक्तदान शिविर में 40 लोगों ने अपना रक्त दान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए सीमेंट कॉरपोरेशन आफ इंडिया के जनरल मैनेजर योगेश बेहरा व सुरेंद्र, संजय का बहुत बड़ा योगदान रहा। कविता गर्ग ने बताया कि इस तरह के रक्तदान शिविर आयोजित करने से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। इस लिए रोटरी क्लब का प्रयास रहेगा की समय समय पर इस तरह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी इकाइयों में भी रक्त का दान देते रहेंगे तो हम इस प्रकार से कितने लोगों की सहायता कर सकते हैं। जिनको की रक्त की जरूरत होती है।
इस मौके पर रोटेरियन राकेश गर्ग, आनंद किशोर आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!