स्थानीय प्रशासन कर रहा सरकार को गुमराह,DC के समक्ष SDM ने कहा अखबार में छपी फोटो 6 महीने पुरानी, मौके पर अभी भी बिखरे हैं कूड़े के ढेर…
स्थानीय प्रशासन कर रहा सरकार को गुमराह,DC के समक्ष SDM ने कहा अखबार में छपी फोटो 6 महीने पुरानी, मौके पर अभी भी बिखरे हैं कूड़े के ढेर…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब में यमुना नदी के किनारे शहर भर की गंदगी भेजे जाने के मामले में प्रशासन सरकार को गुमराह कर रहे है। नदी उत्सव के मौके पर वीडियो पर खुद एसडीएम विवेक महाजन ने डीसी सिरमौर आरके गौतम के समक्ष कहा कि शहर का कूड़ा यमुना नदी में नही फैंका जा रहा है और अपनी नाकामी को छुपाने के लिए डीसी सिरमौर के सामने ही मीडिया के समक्ष एसडीएम ने कहा की अखबार में छपी फोटो 6 महीने पहलें की है। जबकि मौके पर अभी भी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। यमुना किनारे अभी भी सैकड़ों टन कूड़ा बिखरा पड़ा हुआ है।
ज्ञात हो की पांवटा साहिब में 23 व 24 दिसंबर को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत यमुना नदी के संरक्षण के लिए मनभावन यमुना, पावन यमुना महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसके बारें में शहर के लोगों ने सोशल मीडिया पर यमुना की दशा के बारें में सवाल उठाये थे। जिसके बाद मीडिया ने यमुना नदी के किनारे सैकड़ों टन पड़ा कूड़े के मामले को प्रमुखता से उठाया और यमुना नदी के किनारे पड़े सैकड़ों टन कूड़े के बीच मासूम कूड़ा बिनने की फोटो मीडिया में लगाई। लेकिन स्थानीय एसडीएम ने पांवटा साहिब में डीसी सिरमौर आर.के गौतम के सामने ही मीडिया के एक सवाल के जबाब में कहा की यमुना नदी के किनारे कोई कूड़ा नहीं है। बल्कि अखबार में छपी कूड़े की फोटो 6 महीने पुरानी लगाई गई है। स्थानीय अधिकारी डीसी को तो गुमराह कर ही रहे है। लेकिन सरकार को भी गलत रिपोर्ट दे रहे है। जबकि यमुना नदी के किनारे अभी भी सैकड़ों टन कूड़ा बिखरा हुआ है। जिसमें पशु मुंह मारते दिख रहे है।
