उत्तराखंड में मौत का आंकड़ा एक दिन में 50 के पार, सरकार ने बढ़ाई पाबंदी

उत्तराखंड में मौत का आंकड़ा एक दिन में 50 के पार, सरकार ने बढ़ाई पाबंदी

पांवटा साहिब कुल्हाल सीमा पर बढाई चौकसी….

अब शनिवार रविवार के साथ शुक्रवार को भी रहेगा बाजार बंद……

न्यूज़ एप/देहरादून

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में कोरोना से मौत का आंकड़ा शुक्रवार को पचास के पार पहुंच चुका गया है। कोरोना की दूसरी लहर में यह आंकड़ा एक दिन में अब तक का सर्वाधिक है।

राज्य में बढ़ते संक्रमण व मौत के आंकड़ों से सरकार व स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी हुई है।

राज्य में लगातार संक्रमण मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में इसी दौरान 4339 नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आये हैं।

हालांकि पिछले 24 घण्टों में लगभग 1179 लोग कोरोना वायरस को हराकर अपने घर भी गए हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों में देहरादून और हरिद्वार जिले में सर्वाधिक मरीज सामने आ रहे हैं। देहरादून में आज 1605 और हरिद्वार में 1115 नए मामले आए है।

बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने पिछले एक सप्ताह से सख्ती बढ़ाने के आदेश जारी किए हुए हैं। जिस के तहत कोरोना नियम को सख्ती से लागू करने को कहा गया हैं।

बाहरी हर राज्य से उत्तराखंड में प्रवेश करने वालो को ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। जिससे उनके आवागमन का रिकॉर्ड उपलब्ध हो।

साथ ही बाहरी लोगों को 72 घण्टे के अंतराल में कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट भी दिखानी होगी जिसके बाद वह राज्य में कही भी आ जा सकते हैं।

हालांकि सरकार ने एहतियातन पिछले एक सप्ताह से शनिवार व रविवार से पहले शुक्रवार को मार्किट पूरी तरह बंद रखने के फरमान जारी किए हैं। ताकि लोगो की आवाजाही कम रहे व लोग एक दूसरे के सम्पर्क में कम आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!