13 साल के लड़के ने तीन साल टेंट में रहकर कैसे जुटाए 7.60 करोड़….

13 साल के लड़के ने तीन साल टेंट में रहकर कैसे जुटाए 7.60 करोड़….

न्यूज़ एप/यूके

13 साल का एक लड़का तीन साल से टेंट में सो रहा है. उसने घर के बाहर अपने बगीचे में टेंट लगाया था. ऐसा करके उसने 7 करोड़ रुपये से ज्यादा फंड इकट्ठा कर लिया और अपना नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करा लिया. बता दें कि यूके के मैक्स वूसी ने चैरिटी के लिए टेंट में सोना तय किया था. उन्हें ‘The Boy in the Tent’ के नाम से भी जाना जाता है.
दरअसल मैक्स जब 10 साल के थे तब उनके दोस्त की इलाज के दौरान कैंसर से मौत हो गई थी. इस बात ने उन्हें झकझोर कर रख दिया. जिसके बाद मैक्स ने फैसला किया कि वो North Devon Hospice नाम की संस्था के लिए फंड जुटाएंगे जिसने उनके दोस्त की देखभाल की थी. मार्च 2020 में शुरु किए इस कैंपेन से मैक्स ने अबतक 7 करोड़ 60 लाख रुपये जुटा लिए हैं. ये पूरी रकम चैरिटेबल संस्था के लिए हैं. वहीं महज 13 साल की उम्र में इतनी बड़ी रकम जुटाने के लिए उनके नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!