कार अचानक अनियंत्रित हो जाने के कारण हुआ हादसा….

कार अचानक अनियंत्रित हो जाने के कारण हुआ हादसा….

पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू की….

न्यूज़ एप/सोलन

देर सांय हुए एक सड़क हादसे के दौरान कार नियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में आईजीएमसी रैफर किया गया है।

हादसा सोलन जिला के उपमंडल अर्की के कराड़ाघाट से मांगू गयाना संपर्क मार्ग पर हुआ। जहां कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई।

हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। दोनों युवक अपने घर मांगू जा रहे थे।

हादसे में मांगू निवासी 26 वर्षीय ललित ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीयूष को गंभीर हालात में अर्की अस्पताल लाया गया।

जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।

डीएसपी प्रताप सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!