खुशखबरी: हिमाचल की टीम ने सर्विसेज को 77 रनों से हराकर फाईनल में किया प्रवेश..
खुशखबरी: हिमाचल की टीम ने सर्विसेज को 77 रनों से हराकर फाईनल में किया प्रवेश..
ऋषि धवन के तूफान मैं उड़ी सर्विसेज की टीम, चुने मैन ऑफ द मैच..
टीम की जीत से हिमाचल में खुशी की लहर,HPCA ने दी खिलाड़ियों को बधाई…
न्यज़ एप/पांवटा साहिब

जयपुर क्रिकेट स्टेडियम में हुए विजय हजारे वनड़े क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की टीम ने सर्विसेज टीम को 77 रनों से हराकर प्रतियोगिता के फाईनल में प्रवेश कर लिया है। सेमिफाइनल मुकाबले में
ऋषि धवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
शुक्रवार को जयपुर क्रिकेट स्टेडियम में विजय हजारे वनड़े प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबला हिमाचल प्रदेश व सर्विसेज के बीच हुआ। हिमाचल प्रदेश की टीम ने पहलें बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए। जिसमें हिमाचल टीम के कप्तान
ऋषि धवन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए तथा सर्विसेज की टीम को 282 रन का लक्ष्य दिया।सर्विसेज टीम ने लक्ष्य का पीछा करते 46.1 ओबर में 204 रन के स्कोर पर ढ़ेर हो गये। जिससे हिमाचल प्रदेश की टीम ने 77 रनों से सेमीफाइनल मैंच जीतकर फाईनल में प्रवेश किया।
सर्विसेज टीम के बल्लेबाज आर पालिवाल ने 55 रन,आर चौहान ने 45 रन बनाये। हिमाचल प्रदेश के गेंदबाज ऋषि धवन ने 7 ओबर में 21 रन देकर तीन विकेट, आशीष ने 5 ओबर में 28 रन देकर दो विकेट तथा एस शर्मा ने 10 ओबर में 34 रन देकर 2 विकेट झटके। सेमीफाइनल मैंच में ऋषि धवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष् अरूण धूमल, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एंव वर्तमान में सिरमौर क्रिकेट संघ के जिला अध्यक्ष अतर सिंह नेगी व उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी आदि ने हिमाचल की टीम की जीत पर खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बताया की हिमाचल प्रदेश की टीम पहली बार फाईनल में पहुंची जो की बहुत बड़ी बात है। हमारे खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा खेला है। टीम की जीत से पूरे हिमाचल में खुशी की लहर है। उन्होंने खिलाड़ियों को फाईनल मैंच के लिए शुभकामनाएं दी है तथा कहां ही हिमाचल की टीम फाईनल मुकाबले में भी जीत दर्ज करेगा।
