कोरोना अपडेट : चरस अफीम के साथ गिरफ्तार तस्कर कोरोना संक्रमित….

कोरोना अपडेट : चरस अफीम के साथ गिरफ्तार तस्कर कोरोना संक्रमित….

स्टेट नारकोटिक्स टीम ने धौलाकुंआ के पास किया था गिरफ्तार….

संक्रमित आरोपी को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया जाएगा…..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में हाल ही में पुलिस की गिरफ्त में आए दो नशा तस्करों में से एक मैडिकल जांच के दौरान कोराेना संक्रमित पाया गया है।

संक्रमित पाए गए शातिर को अब कोविड केयर सेंटर सराहां में शिफ्ट किया किया गया है। इससे पहले भी कोविड़ केयर सेंटर सरांहा शिफ्ट किए गए दो शातिर पुलिस कर्मियों की आंखों में धूल झौंक कर फरार हो गए थे।

हालांकि एसपी सिरमौर केसी शर्मा के कुशल नेतृत्व में दो घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे ही एक दूसरे मामले में अब चरस अफीम की खेप के साथ गिरफ्तार दो तस्करों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसे अब कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया गया है।

पूछे जाने पर डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि नशा तस्करी के आरोपियों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसे कोवीड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!