हिम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह…

हिम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह…

बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश खूब मचाई धूम….

शिक्षा व खेलकूद के क्षेत्र में अव्वल रहे बच्चों को किया सम्मानित….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के सतौन में हिम पब्लिक स्कूल ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि धीरज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


हिम पब्लिक स्कूल सतौन ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम में बैंक मैनेजर धीरज कुमार ने मुख्यातिथि व भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सुनील चौधरी तथा तिब्बती स्कूल के संचालक ग्याशे रिनपोचे ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
हिम पब्लिक स्कूल सतौन के प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इसके बाद स्कूल के नन्हे बच्चों ने लंदन देखा , जापान देखा , सारे जग से कहीं नहीं देखा दुसरा हिन्दुस्तान पेश कर खूब वाहवाही लूटी। स्कूली छात्राओं ने ये तो सच्च है कि भगवान है प्रस्तुत किया।
बच्चों ने चंदा ने पूछा तारो से तारों ने पूछा हजारों से सबसे प्यारा कौन है सबसे प्यारा मेरे पापा पेश किया। स्कूली बच्चों ने नशे के प्रति अपनी प्रस्तुति पेश कर लोगों को जागरूक किया। इसके बाद मुख्यातिथि ने शिक्षा व खेलकूद के क्षेत्र में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मदन तोमर, जगदीश शर्मा, दया राम, इन्द्र राणा, सुखदेव तोमर, मदन सिंह, प्रताप तोमर, सुरत सिंह, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!