पांवटा साहिब में डेढ़ महीने से एसडीएम नहीं होने से लोगों झेलनी पड़ रही है परेशानी….
पांवटा साहिब में डेढ़ महीने से एसडीएम नहीं होने से लोगों झेलनी पड़ रही है परेशानी….
ऊर्जा मंत्री अपने राज मे अधिकारी भी नहीं ला पा रहे है तो विकास कैसे करवायेंगे:राजेंद्र शर्मा
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में कोरोना के मामलों में दिनप्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन ऊर्जा मंत्री डेढ़ महीने से प्रशासनिक अधिकारियों को नहीं ला पा रहें है। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन लेकिन ऊर्जा मंत्री इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे है।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया की पांवटा साहिब के एसडीएम का तबादला 28 फरवरी को हो गया था। डेढ़ महीने से अधिक समय बीत गया है साथ ही कहा की तहसीलदार का भी तबादला हो गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है की पांवटा साहिब जैसे संवेदनशील जगह पर इतने लम्बे समय से प्रशासनिक अधिकारी के पद खाली है। राजेंद्र शर्मा ने कहा कि जब ऊर्जा मंत्री अधिकारियों को भी नहीं ला पा रहे है तो वो क्षेत्र का विकास कैसे करवायेंगे। क्षेत्र की सड़कों के हाल खस्ताहाल है दिनप्रतिदिन बिजली के कट लग रहे है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा की पांवटा साहिब में करीब 400 मामलें कोरोना पॉजिटिव के है लेकिन जब प्रशासनिक अधिकारी ही नहीं है तो लोगों को कैसे सुविधा मिलेगी। पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। लेकिन प्रदेश सरकार गंभीर नहीं हो रही है।
