भयानक हादसा : देखते ही देखते यूं ध्वस्त हो गई पांच मंजिला ईमारत….
भयानक हादसा : देखते ही देखते यूं ध्वस्त हो गई पांच मंजिला ईमारत….
प्रदेश के इस इलाके में भारी बारिश के चलते हुआ हादसा….
ईमारत में था स्कूल, सचेत प्रशासन पहले ही करवा लिया था खाली…
न्यूज़ एप/शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 2 दिन से हो रही भारी बारिश के चलते संजौली में 5 मंजिला ईमारत ध्वस्त हो गई। हादसा सुबह 5 बजे हुआ। हालांकि इसके गिरने से कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस भवन में एक निजी स्कूल का था। कुछ लोग इस भवन में रह रहे थे। भवन के नीचे खुदाई का काम चल रहा है। जिसके चलते भवन को खतरा हो गया। बीते रात ही नगर निगम और जिला प्रशासन ने इस भवन को खाली करवा दिया। भवन के गिरने से एक वर्कशाप ओर साथ मे लगते भवन को भी नुकसान पहुचा।
नगर निगम के उपमहापौर शैलेंद्र चौहान ने मीडिया को बताया कि वीरवार को इस भवन को खाली करवा दिया गया था।
2 दिन से हो रही बारिश के चलते मलवा नीचे आने से पूरा भवन नीचे आ गया। इस भवन के गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
