प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में विश्व में भारत मजबूत हुआ है-तोमर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में विश्व में भारत मजबूत हुआ है-तोमर
विकास के नाम पर भाजपा 2022 में फिर से सरकार बनायेंगे….
पांवटा साहिब- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगवाई में विश्व में भारत का कद बड़ा है। यह बयान प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के दौरान कहा।
रविवार को शिलाई के पूर्व विधायक एंव खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि जयराम ठाकुर के राज में प्रदेश विकास के मामलें में अग्रणी रहा है।बलदेब तोमर ने कहा कि जब तक राजनीति में हूं तब तक शिलाई के विकास की बात करुगा। राजनीति में हार जीत लगी रहती हैं पर शिलाई की जनता के आशिर्वाद से आज मुझे विकास करवाने का सौभाग्य मिला है। देश व प्रदेश विकास में आगे बढ़ रहा हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण आज भाजपा विश्व की नम्बर एक पार्टी बनी हैं। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना व केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना द्वारा गरीब से गरीब लोग भी अपना उपचार करवाने में समर्थ हैं। प्रदेश सरकार ने गरीब कन्याओ के लिए शगुन योजना चला रखी हैं जिसके तहत गरीब लड़की की शादी में 31000 रुपय शगुन के रुपय दिया जाएगा। 65 से 69 साल की महिलाओं को बिना किसी इनकम के पेंशन लगाई जाएगी ओर हर माह 1000 रुपय दिया जाएगा। इसके साथ साथ मजदूरों की दिहाड़ी 300 रुपय करना प्रदेश के गरीब लोगों के लिए राहत पैदा की हैं। इसके साथ साथ ओर भी कई जन हित के कार्य किए हैं। इसमे कोई दोराय नही है कि आने वाले 2022 के चुनाव में भाजपा प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में दुबारा सरकार बनेगी।
इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक भवन माँगनल के लिए 5 लाख रुपए, जुगयाडी सड़क के लिए 5 लाख रुपए, मेंन रोड़ से पंचायत घर तक सड़क के लिए 3 लाख रुपए, साझा ऑंगन टेक के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके साथ साथ उन्होंने मिडल स्कूल बड़वा का दर्जा बढ़ाने व परिवहन निगम की बस लगाने का भी आश्वासन दिया हैं।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान, ब्लाक समिति अध्यक्षा अनिता वर्मा, उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, बहादुर सिंह चौहान, जीत सिंह चौहान, मण्डल सचिव राजेन्द्र चौहान, बहादुर सिंह वर्मा, इंद्र सिंह चौहान, अनिल चौहान, मदन राणा, मदन नम्बरदार, प्रेम चौहान ,मदन चौहान, दलीप सिंह, जगत राणा, अतर सिंह चौहान, दिनेश राणा , कल्याण सिंह, कंवर सिंह, राम सिंह राणा, इंद्र राणा,वीर सिंह, जगदीश शर्मा, बस्ती राम, मित्र सिंह चौहान, सन्तराम, बंसी राम वर्मा आदि मौजूद थे।
