पुलिस टीम ने अवैध खनन के खिलाफ की छापेमारी, 10 वाहनों के चालान कर 90 हजार रूपये किया जुर्माना…
पुलिस टीम ने अवैध खनन के खिलाफ की छापेमारी, 10 वाहनों के चालान कर 90 हजार रूपये किया जुर्माना…
अवैध खनन के खिलाफ जारी रहेगी कारवाई :डीएसपी
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कारवाई करते हुये 10 गाड़ियों के चालान कर 90 हजार रूपये का जुर्माना किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को शिकायत मिली की गिरिनदी व यमुना नदी में अवैध खनन की गतिविधियां चल रही है। शिकायत मिलने के बाद पुरूवाला पुलिस थाना के प्रभारी विजय रघुवंशी ने पुलिस टीम के साथ पुरूवाला के पास गिरिनदी व यमुना नदी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नदी में कुछ टिप्पर व ट्रैक्टर अवैध खनन के कार्य में जुटे थे। पुलिस की छापेमारी के दौरान कुछ ट्रक व ट्रैक्टर मौके से फरार गये जबकी 10 ट्रक तथा ट्रैक्टर मौके पर पकड़े गये जिनका चालान कर 90 हजार रूपये जुर्माना किया गया। पुलिस की इस कारवाई से खनन माफियाओं में अफरातफरी मच गई।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की पुरूवाला पुलिस टीम ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी कर 10 वाहनों के चालान कर 90 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है। अवैध खनन के खिलाफ कारवाई जारी रहेगी।
