26 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर की आत्महत्या….

26 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर की आत्महत्या….

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के किशनकोट में एक 26 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरदेव सिंह(26) पुत्र संतोष निवासी किशनकोट पिछले काफी समय से तनाव में था मंगलवार देर शाम को युवक अपने कमरे में गया और जहरीला पदार्थ निगल लिया जब युवक की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसके कमरे में गए और उसे तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब उपचार के लिए लाए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!