भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब-शिलाई ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस…..

भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब-शिलाई ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस…..

पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ कार्यक्रम

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र द्वारा पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के सभागार में स्थापना दिवस पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया।
इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी व उद्यमी नरेन्द्र पाल सिंह सहोता व विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवक व निदेशक रॉयल कॉलेज विकासनगर शिव कुमार व उद्यमी अरुण गोयल, बीएस सैनी निदेशक गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल व देविंदर सहानी प्रधानाचार्य गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल व शरद कुमार निदेशक रॉयल कॉलेज विकासनगर सम्मिलित रहे।
सर्वप्रथम उपस्थित सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की विधिवत शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों को सम्मानित किया गया।
संगठन के सचिव नरेंद्र सिंह ठुंडू ने संगठन द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों तथा भविष्य के कार्य की रूपरेखा पर वक्तव्य पेश किया।

तत्पश्चात पूरे शिलाई एवं पांवटा क्षेत्र की वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कर्नल नरेश चौहान कर्नल जगत जान इंसान को ₹5100 देने की घोषणा की। अति विशिष्ट अतिथि शिवकुमार ने सैनिक परिवार और समाज सेवा के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए उनकी जमकर सराहना की।

विशिष्ट अतिथि अरुण गोयल ने संगठन की लग्न और मेहनत की जमकर तारीफ की और साथ में संगठन के के लिए 1 लाख रुपये की अनुदान राशि घोषित की।
मुख्यअतिथि नरेंद्र पाल सिंह सहोता ने संगठन की पी-केप (टोपी) का विमोचन करते हुए संगठन की कार्यकारिणी को उनके द्वारा किए गए अनुसरणीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि नरेंद्र पाल सिंह सहोता ने वीरनारियों, सेनिक हितों तथा जन सेवा के कार्यों के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए उनकी जमकर तारीफ की और विश्वास दिलाया कि हम सब मिलकर इन सभी जरूरी कार्यों को पूरा करेंगे।
वहीं दूसरी कड़ी में ठाकुर रघुवीर सिंह द्वारा सेना को समर्पित उनका नया गाना बल्ले बल्ले मेरी इंडियन आर्मी का टीजर लांच किया गया। साथ ही उन्होंने हिंदी, पंजाबी, सूफी व पहाड़ी गाने गाकर उपस्थित लोगों को अपने संगीत द्वारा खूब मनोरंजन करवाया।

इस कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र से मुख्य रूप से संगठन की कौर कमेटी से संरक्षक डॉ. एसपी खेड़ा, करनैल सिंह, हरदेश बत्रा, जीवन सिंह, अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, सचिव नरेन्द्र ठुंडू, सह सचिव मोहन सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष तरुण गुरंग, सह-कोषाध्यक्ष तिलक राज, मीडिया प्रभारी स्वर्णजीत, दिनेश कुमार व सुखविंदर तथा सभी पूर्वसैनिक परिवार एवं वीरनारियां और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!