कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीएस बाली का निधन, हिमाचल में शोक की लहर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीएस बाली का निधन, हिमाचल में शोक की लहर

न्यूज़ एप/कांगडा

हिमाचल प्रदेश के  तेज तर्रार कांग्रेस नेता जीएस बाली का निधन हो गया है।  रात 2:00 बजे दिल्ली के एम्स में बाली ने अंतिम सांस ली।
गौरतलब है कि प्रदेश में कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह के बाद एक साल के भीतर ही दूसरा बड़ा नेता खो दिया है। दिवंगत जीएस बाली के बेटे रघुवीर वाली ने शनिवार सुबह अपनी पोस्ट में लिखा कि “दुखद मन से सूचित करना पड़ रहा है कि पूजनीय पिताजी जीएस बाली अब हमारे बीच नहीं रहे, बीती रात उन्होंने दिल्ली स्थित एम्स में आखिरी सांस ली।
रघुवीर वाली ने कहा कि पिताजी हमेशा कहते थे, जीएस बाली दुनिया में रहे या ना रहे, अपने लोगों के दिलों में हमेशा रहेंगे।”  रघुवीर बाली ने लिखा कि पिताजी भले ही दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके आदर्श और मार्गदर्शन हमारे और आपके दिलों में हमेशा कायम रहेगा।  तेज तर्रार  नेता के आकस्मिक निधन से समूचे प्रदेश में शोक की लहर पैदा हो गई है। ” तड़के ही निधन को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट डाली जाने लगी थी।

27 जुलाई 1954 को जन्मे जीएस बाली राजनीति में लंबा कैरियर रहा है,वो 1995 से 1998 तक कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष भी रहे। 1998 में पहली बार विधायक बने इसके बाद 2003,2007 और 2012 में भी चुनाव जीते।  6 मार्च 2003 को सूबे के ट्रांसपोर्ट मंत्री के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली थी।  2017 में वह अरुण कुमार से विधानसभा का चुनाव हार गए थे।

जीएस बाली के पार्थिव शरीर को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली से कांगड़ा लाया जा रहा है। बीमारी के दौरान उनके बेटे और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आरएस बाली समेत पूरा परिवार  साथ ही था। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दिवंगत बाली का शव आज ही हिमाचल पहुंचेगा, इसे दर्शनार्थ रखा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!