सरकारी कार्यालयों में रहेगा 5 डे वीक, सीएम जयराम ठाकुर ने दी ये अहम जानकारी..

सरकारी कार्यालयों में रहेगा 5 डे वीक, सीएम जयराम ठाकुर ने दी ये अहम जानकारी..

शादी समारोह में खुले बंद स्थानों पर अब 50 लोगों की ही अनुमति….

समारोह के आयोजन की अनुमति के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन….

न्यूज़ एप/शिमला

प्रदेश में बढ़ती कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जयराम सरकार लगातार एहतियात कदम उठा रही है। मंगलवार को सीएम जयराम ठाकुर ने इस बारे में पत्रकारों को जानकारी दी।

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सामाजिक व सांस्कृतिक समारोह के आयोजन के लिए अब 200 लोगों की अनुमति नहीं होगी। अब इंडोर अथवा आउटडोर 50 लोग हो समारोह में शामिल हो सकेंगे।

शादी समारोह के लिए आयोजकों को एक सप्ताह पूर्व लिखित में आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल के बाद मंदिरों में सिर्फ पूजा-अर्चना ही होगी।

स्थानीय स्तर पर धार्मिक, सामाजिक या सांस्कृतिक समारोह के आयोजन के लिए अब ऑनलाइन मंजूरी लेनी होगी। इसके लिए covid.hp.gov.in पर आवेदन करना होगा।

सीएम ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में 5डे वीक रहेगा। शनिवार को सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। शेष दिन भी कार्यालयों में 50 फीसदी क्षमता के साथ स्टाफ आएगा।

इसके इलावा बसों को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलाया जाएगा। नई व्यवस्था फिलहाल एक मई तक लागू रहेगी। शिक्षण संस्थान भी एक मई तक बंद किए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!