सफाई का टेंडर लगाने पर सफाई कर्मचारियों ने काली पट्टियां बांधकर जताया विरोध….

सफाई का टेंडर लगाने पर सफाई कर्मचारियों ने काली पट्टियां बांधकर जताया विरोध….

वार्डो में नहीं हो रही थी सफाई:एसएस नेगी

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब नगर परिषद में सफाई का काम ठेके पर देने के विरोध में दर्जनों सफाई कर्मचारियों ने गुरूगोविन्द सिंह पार्क में काली पट्टियां बंधकर विरोध दर्ज करवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब नगर परिषद में सफाई का काम सीएलसी कंपनी के पास है। जिसमें करीब 80 सफाई कर्मचारी काम करते है। नगर परिषद सफाई का एग्रीमेंट सीएलसी कंपनी का खत्म कर अन्य ठेकेदार को देने की तैयारी में जिसका सफाई कर्मचारी विरोध कर रहे है। सोमवार को दर्जनों सफाई कर्मचारी गुरूगोविन्द सिंह पार्क में इकट्ठा होकर बाजुओं में काली पट्टियां बांधकर विरोध दर्ज करा। सफाई कर्मचारी आशा,काकी,निकिता, नीरज, सुमन, रंजू, गौरव, बेबी, रीना, अंजू, शारदा देवी, सीमा देवी, अशोका, शशि बाला, रीना, सुमन, सोनिया, रेणु, मोनिका, नितिन, अरूण कुमार, प्रवीण, संजय, सुमित आदि ने बताया की पांवटा साहिब नगर परिषद ने सफाई का काम सीएलसी कंपनी दिया हुआ है तथा 8 साल से 80 सफाई कर्मचारी काम कर रहे है। उन्होंने बताया की अन्य को सफाई का ठेका देने का विरोध करते है। अगर नगर परिषद ने हमारी मांग नहीं मानी तो सभी सफाई कर्मचारी नगर परिषद के कार्यालय के बहार धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा।

कौन कौन से वार्डो के हो रहे सफाई ठेके

पांवटा साहिब नगर परिषद के वार्ड नंबर 01,04,09,10,11 के सफाई के टेंडर किये जा रहे है। बताया जा रहा है की इन वार्ड की बार बार लोगों की शिकायतें आ रही है कि सफाई का कार्य सही तरिके नहीं हो रहा है। जिसके बाद पांच पार्षदो ने नगर परिषद को सफाई के टेंडर के लिये लिखित रूप से दिया है।

उधर नगर परिषद पांवटा साहिब के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी ने बताया की कुछ वार्ड के पार्षदों ने लिखित में शिकायत दी है की वार्डो सफाई नहीं हो रही है। जिसके बाद सफाई का टेंडर लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!