SDM ने सीसीआई प्रबंधन को कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों को कोविड आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट करने के दिये निर्देश…

SDM ने सीसीआई प्रबंधन को कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों को कोविड आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट करने के दिये निर्देश…

सीसीआई उधोग में दो दर्जन से अधिक कर्मचारी है कोरोना पॉजिटिव…

आदेश न मामने पर उधोग होगा सीज:एसडीएम

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के राजबन स्थिति सीसीआई में कोरोना पॉजिटिव आये कर्मचारियों को एसडीएम ने प्रबंधन को 24 घंटे में कोविड आईसोलेशन सेंटर रखने के निर्देश दिये है। आदेश न मानने पर सीसीआई उधोग को सीज किया जायेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के राजबन में स्थित सीसीआई उधोग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 250 कर्मचारियों के कोरोना के टैस्ट किये थे। जिनमें से 25 कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पॉजिटिव आये कर्मचारी होम आईसोलेशन पर रखे गये है। लेकिन घर पर अन्य परिवार वालों को कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा देखते हुए पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने सीसीआई उधोग के प्रबंधन को 24 घंटे के अंदर कोविड आईसोलेशन सेंटर बनाने व कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों को वहां पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गये है। आदेश न मानने पर उधोग को सीज किया जायेगा।
उधर पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की राजबन में सीसीआई उधोग में दो दर्जन के करीब कर्मचारी पॉजिटिव आये है। जो की होम आईसोलेशन पर है लेकिन परिवार को अन्य सदस्यों को कोरोना संक्रमण फैलना का खतरा रहता है। जिसको देखते हुए प्रबंधन को कोविड आईसोलेशन सेंटर बनाने व कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों को वहां पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!