बैंकिंग कंपनी करोड़ों रूपये लेकर फरार

बैंकिंग कंपनी करोड़ों रूपये लेकर फरार

पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला किया दर्ज

न्यूज़ एप। उपमंडल पांवटा साहिब में एक बैंकिंग शाखा चलाने वाली कंपनी करोडों रूपये की धोखाधड़ी करके फरार हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुदीप कुमार पुत्र मदन सिंह निवासी गांव खाबड़ा डा0 बिरला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इसकी मुलाकात प्राइड निधि लिमिटेड कंपनी पांवटा साहिब मे सीमा बेगम, रईस खान व शाकीर हुसैन से वर्ष 2019 मे हुई थी। बद्रीपुर चावला बिल्डिंग पांवटा साहिब मे भी बैंकिग शाखा चला रहे थे । जिन्होने इन दोनों को फिक्स डिपोजिट खाते व और डि0 डि0 खाते खोलने की स्कीम बतलाई। जिसके बाद यह प्राइड निधि लिमिटेड कम्पनी मे बतौर अजेन्ट कार्य करने लग गये तथा इन्होने भी कम्पनी मे अपने खाते खुलवाये। कम्पनी ने यहां के बहुत से लोगों के फिक्स डिपोजिट खाते व और डि0 डि0 खाते हमारे माध्यम से स्कीम दे कर लोगों के पैसे अपने खातों मे डिपोजिट करवाये। जब लोगों के खातों की मैच्योरिटी हुई तो उन्होने पैसा देने मे देरी की तथा बाद मे कम्पनी ने सभी खाताधारकों को चैक द्वारा पैमेन्ट करने का आशवासन दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि खाते मैच्योर होने के बाद लगभग 6 महीने बाद कम्पनी ने लोगों को चैक दिये। लेकिन जब सभी लोगों ने खाते से पैसे निकालने के लिये बैंक मे चैक लगाये तो सभी चैक बाऊंस हो गये क्योंकि किसी भी खाता मे कोई पैसा नही था। जिसके बाद सभी खाताधारक प्राइड निधि लिमिटेड की ब्रांच ऑफिस पांवटा साहिब गये तो ऑफिस बंद पाया गया। जब प्राइड निधि लिमिटेड कम्पनी के मालिक सीमा बेगम, रईस खान व शाकीर हुसैन को इनके पैसे देने बारे फोन किया गया तो उन्होने पैसा देने से साफ इंकार कर दिया। इन लोगों ने हमारे व पब्लिक का पैसा गबन कर व कम्पनी को बंद करके भागकर लोगों के साथ धोखाधडी की करने के आरोप लगाये है। बताया जा रहा है की इस कंपनी ने जिले में कई जगह पर बैंकिंग शाखाएं चलाई हुई है। जिससे यह धोखाधड़ी का मामला करोडों रूपये तक पहुंच सकता है।पुलिस ने शिकायत मिलते ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया की एक कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!