मूसलाधार बारिश से एनएस 707 पर बने डंपिंग यार्ड का मलबा चूना फैक्ट्री में घुसने से लाखों रुपए का नुकसान….
मूसलाधार बारिश से एनएस 707 पर बने डंपिंग यार्ड का मलबा चूना फैक्ट्री में घुसने से लाखों रुपए का नुकसान….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से पांवटा साहिब -शिलाई नेशनल हाईवे 707 पर खजियार के पास बना डंपिंग यार्ड का मलबा चूना फैक्ट्री में घुसने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात हुई हुए तेज बारिश से क्षेत्र में भारी नुक्सान हुआ है। पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाइवे का निर्माण कार्य चला हुआ है तथा खजियार के पास कंपनी ने डंपिंग यार्ड बनाया हुआ है। पिछले साल भी खजियार के पास डंपिंग यार्ड से भारी नुक्सान हुआ था। देर रात को हुई बारिश से खजियार डंपिंग यार्ड का मलबा खजियार में स्थित शिव ओम मिनिरल चूना फैक्ट्री में घूस गया। जिससे फैक्ट्री रखा लाखों रुपए का पाउडर खराब हो गया कथा मशीनों में भी मलबा घुस गया है जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा साथ में गांव का सिंचाई टाइम कभी वह गया है साथ ही सड़क भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।

उधर कफोटा के एसडीएम सुरेश सिंघा ने बताया कि सूचना मिलते ही कमरऊ के नायब तहसीलदार को मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए गए है।
