सब्जी की आड़ में शराब की तस्करी, पुलिस ने शिलाई के दो लोगों को दबोचा..
सब्जी की आड़ में शराब की तस्करी, पुलिस ने शिलाई के दो लोगों को दबोचा..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
हिमाचल – हरियाणा सीमा पर बहराल बैरियर के पास पुलिस टीम ने दो लोगों को गाड़ी में सब्जी के आड़ में शराब तस्करी के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की हरियाणा की तरफ से एक सब्जी की गाड़ी में शराब की तस्करी हो रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने हिमाचल – हरियाणा सीमा पर बहराल बैरियर पर नाका लगाया। नाके के दौरान हरियाणा की तरफ से एचपी 85- 3590 पिकअप आई तो पुलिस ने गाड़ी को रूकवाया। गाड़ी चालक अर्जुन पुत्र राजू राम निवासी गांव बशवा डा0 बैला तह0 शिलाई व श्याम पुत्र धर्म सिह निवासी गांव बागना डा0 कांडो भटनोल तह0 शिलाई से पूछताछ की और गाड़ी की तलाशी ली के दौरान गाडी में सब्जियां भरी हुई थी तो सब्जियों के नीचे क्रेटो में कुल 119 बोतल बीयर की पाई गई।
पुलिस ने दोनों लोगों को बीयर के साथ हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि दो लोगों को बीयर के साथ हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
