नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कारवाई, चरस के साथ बाहरी राज्य के दो युवक गिरफ्तार….
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कारवाई, चरस के साथ बाहरी राज्य के दो युवक गिरफ्तार….
बाहरी राज्य से हिमाचल लाई जा रही थी नशे की खेप…
नशे के खिलाफ जारी रहेगी कारवाई:डीएसपी
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस टीम ने दो लोगों को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की बाहरी राज्य के दो युवक एक कार में चरस लेकर पांवटा साहिब की तरफ आ रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर गोंदपुर के पास नाका लगाया तभी सामने से एचपी 17बी- 2552 कार आई तो पुलिस टीम ने कार रोककर तलाशी ली तलाशी के दौरान कार से पुलिस ने 150 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस के साथ संदीप शर्मा निवासी बिहार व जीत सिंह निवासी उत्तराखंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया की दो युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
