हिमाचल-हरियाणा सीमा पर पुलिस टीम ने दो नशा तस्कर को अवैध शराब की खेप के साथ किया गिरफ्तार….
हिमाचल-हरियाणा सीमा पर पुलिस टीम ने दो नशा तस्कर को अवैध शराब की खेप के साथ किया गिरफ्तार….
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
हिमाचल- हरियाणा सीमा पर बैहराल नाके पर पुलिस टीम ने दो युवकों को अवैध शराब की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा की तरफ से एक गाड़ी में पांवटा साहिब की तरफ अवैध शराब की खेप ला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बैहराल बैरियर पर नाका लगाया तभी सामने से एक कार एचआर 02X-6628 आई जिसमें प्रींस पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव भूंगरनी डा0 शिवपुर तह0 पांवटा साहिब व गुरमीत सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गांव बरोटी वाला डा0 शिवपुर तह0 पांवटा साहिब बैठे थे। पुलिस टीम ने गाड़ी रोककर तलाशी ली तलाशी के दौरान गाड़ी से 84 बोतल अंग्रेजी शराब की अवैध रूप से बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब के साथ दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
