हिम पब्लिक स्कूल सतौन की छात्रा ने दसवीं के परिक्षा परिणाम में 98.2 प्रतिशत अंक किये हासिल, क्षेत्र में खुशी का माहौल…
हिम पब्लिक स्कूल सतौन की छात्रा ने दसवीं के परिक्षा परिणाम में 98.2 प्रतिशत अंक किये हासिल, क्षेत्र में खुशी का माहौल…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र के हिम पब्लिक स्कूल सतौन की छात्रा शुभांजलि तोमर ने 10वीं के परिक्षा परिणाम में 98.2 प्रतिशत अंक लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतौन पंचायत के नाव बाड़वा की रहने वाली शुभांजली तोमर हिम पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करती थी। इस बार शुभांजलि ने 10वीं की परिक्षा दी थी। शुभांजलि ने दसवीं के परिक्षा परिणाम में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किये है। शुभांजलि के पिता धर्मेन्द्र तोमर ट्रक ऑपरेटर्स है तथा माता गृहणी है। शुभांजलि ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में 11वीं कक्षा में नॉन मेडिकल में दाखिला लिया है
हिम पब्लिक स्कूल सतौन के डायरेक्टर कमलेश शर्मा ने बताया कि शुभांजलि तोमर ने दसवीं के परिक्षा परिणाम में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए है। शुभांजलि पहले से ही पढ़ाई में अव्वल है तथा पढ़ाई के प्रति गंभीर रहती है।
