यमुना पुल पर ट्रकों के जाम से मंडराया खतरा, जाम से लोग परेशान…

यमुना पुल पर ट्रकों के जाम से मंडराया खतरा, जाम से लोग परेशान…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर गोविंदघाट बैरियर पर रात को ट्रकों के जाम से जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसके साथ साथ भारी वाहनों से खड़े होने से पुल को भी खतरा हो रहा है। लेकिन प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल-उत्तराखंड सीमा को जोड़ने वाला यमुना पुल पर रात के समय स्टोन क्रेशरों से आने वालें भारी वाहन कई घंटों तक जाम लगा देते है। जिससे यमुना पुल से लेकिन विश्वाकर्मा चौक तक जाम लगता है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा कई घंटों तक जाम में फंसना पड़ रहा है। इसके साथ साथ यमुना पुल पर भी दर्जनों भारी वाहन एक साथ खड़े रहते है। जिससे पुल को भी खतरा पैदा हो गया है। हिमाचल-उत्तराखंड को जोड़ने वाला यह एक मात्र पुल है और कई वर्षों पुराना बना हुआ है। लेकिन प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बताया जा रहा है की शाम 8 बजें के बाद क्रेशरों से सैकड़ों ट्रक एक साथ छोड़े जाते है जिससे जाम की स्थिति बनी हुई है।
देर रात को क्रेशर से भरकर ट्रक उत्तराखंड की तरफ जाते हुए कुल्हाल के पास उत्तराखंड पुलिस ट्रकों की जांच करते है जिस कारण बड़े ट्रक पुल पर ही खड़े रहते है। जिससे पुरी रात जाम की स्थिति बनी रहती है।

श्री रेणुका जी में भी ओवरलोड ट्रक के गुजरने से टूट चुका है वेली ब्रिज….

कुछ दिन पहले श्री रेणुका जी के पास दनोई खड्ड पर बने वेली ब्रिज के ऊपर से ओबर लोड़ ट्रक गुजरा था जिस कारण पुल ध्वस्त हो गया था। लेकिन प्रशासन ने इससे कोई सबक नहीं लिया है और पांवटा साहिब में भी यमुना पुल पर यही स्थिति बनी हुई है। अगर प्रशासन ने समय रहते ध्यान नहीं दिया तो यमुना पुल पर भी कोई हादसा हो सकता है।

क्या कहते है एसडीएम….

उधर पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि इस बारे में उत्तराखंड प्रशासन से बात कर पुल के ऊपर लग रहे ट्रक के जाम से निजात दिलाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!