प्रधानमंत्री करेगें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ…
प्रधानमंत्री करेगें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ…
दो करोड़ रूपये की लागत से बना है 1 हजार एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट,मरीजों को मिलेगी सुविधा…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 07 अक्टूबर को पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में दो करोड़ रूपये की लागत से तैयार हुआ पीएम केयर योजना के अंतर्गत स्थापित 1000 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे।
बुधवार को डीसी सिरमौर आरके गौतम ने पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लिया।
उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 07 अक्टूबर को 11 बजे वर्चुअल माध्यम से पांवटा साहिब सहित देश के अन्य प्रदेशों में स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करेंगे। ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ के बाद पांवटा साहिब क्षेत्र में आगामी कई वर्षों तक अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। उन्होंने बताया कि इस ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ के बाद सिविल अस्पताल में 100 बिस्तरों में सीधे पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी और अस्पताल प्रशासन को बाहर से ऑक्सीजन सिलेंडर लेने की आवश्यकता नहीं होगी।
उपायुक्त आरके गौतम ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए सभी तैयारिया पूर्ण हो चुकी हैं, जिसके तहत पांवटा साहिब अस्पताल में वर्चुअल माध्यम से संवाद स्थापित करने के लिए दो बड़े स्क्रीन स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से जिलावासी ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकेगें।
इस दौरान सीएमओ संजीव सहगल, एसपी शुभ्रा तिवारी, तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री, सिविल अस्पताल प्रभारी अभिताभ जैन, डॉक्टर सुधी गुप्ता, केएल भगत आदि मौजूद थे।
