वन विभाग की अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर के चालान कर वसूला 48770 रूपए का जुर्माना…..

वन विभाग की अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर के चालान कर वसूला 48770 रूपए का जुर्माना…..

वन विभाग टीम ने एक महीने में अवैध खनन करने वाले से वसूला 5 लाख रुपए जुर्माना……

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के मत्रालियों में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर तीन ट्रैक्टरों के चालान कर 48770 रुपए का जुर्माना किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की पांवटा साहिब के मत्रालियों के पास यमुना नदी में अवैध खनन की गतिविधियां चल रही है।
सूचना मिलते ही वन विभाग पांवटा साहिब के वन खंड अधिकारी सुमंत कुमार की अगवाई में वन रक्षक अनवर, संदीप व किर्तन आदि ने मत्रालियों के पास यमुना नदी में छापेमारी की गई। छापामारी के दौरान यमुना नदी में तीन ट्रेक्टर अवैध खनन के गतिविधियों में लगे हुए पाए गए। वन विभाग की टीम ने तीनों ट्रैक्टरों के चालान कर 48770 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।

डीएफओ सौरभ जाखड़ ने बताया कि वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी कर तीन ट्रैक्टर के चालान कर 48770 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!