सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति को तेजरफ्तार बाईक के टक्कर मारने से दर्दनाक मौत….

सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति को तेजरफ्तार बाईक के टक्कर मारने से दर्दनाक मौत….

पांवटा साहिब में पेश आया हादसा, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के भंगाणी में सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को तेजरफ्तार बाईक ने टक्कर मार दी। जिस कारण व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्ण चंद निवासी सिंघपुरा देर शाम को भंगाणी से पैदल अपने घर जा रहा था की पीछे से एचपी 17डी-7086 बाइक बड़े तेज रफ्तार से आया और पूरन चंद को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में उसके परिजन सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तेज रफ्तार बाइक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!