भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून में गूंजी नाटी सिरमौर वालिए
भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून में गूंजी नाटी सिरमौर वालिए
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून में राजकीय उच्च विद्यालय बहराल के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए हिमाचल की लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून में जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटी जाने वाली छात्रवृत्ति में बहराल स्कूल के 10 बच्चों को वार्षिक छात्रवृत्ति से पुरस्कृत किया गया। छात्रवृत्ति वितरण समारोह में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध नाटी प्रस्तुत करके बहराल के विद्यार्थियों ने सभी का मन मोह लिया। जिसके परिणाम स्वरूप भारतीय वन्यजीव संस्थान की डीन रुचि बडोला एवं संगीता ने विद्यार्थियों को खूबसूरत उपहार दिए। इस अवसर पर 17 बच्चों के इस दल का नेतृत्व करने वाली रेणु गोस्वामी को भी सम्मानित किया गया । रुचि बडोला ने अपने संबोधन में सभी राज्यों के आए विद्यार्थियों को कहा कि वे वन्य जीव तथा जलीय जीवों के संरक्षण की भावना अपने आस पड़ोस में अवश्य पैदा करें।
