पैसापालो के राष्ट्रीय खिलाड़ी शालू शर्मा ने पौका स्कूल में बच्चों को वितरित किए स्वेटर…..
पैसापालो के राष्ट्रीय खिलाड़ी शालू शर्मा ने पौका स्कूल में बच्चों को वितरित किए स्वेटर…..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
राजकीय उच्च विद्यालय पौका के पुरातन छात्र अनुज शर्मा और उनकी धर्मपत्नी शालू शर्मा (पैसापालो राष्ट्रीय खिलाड़ी) वर्तमान में फॉरेस्ट गार्ड ने राजकीय उच्च विद्यालय पौका के सभी विद्यार्थियों को स्वेटर और जूते वितरित किए।
पूर्व में इसी विद्यालय के छात्र रहे समाजसेवी अनुज शर्मा के इस नेक कार्य के लिए विद्यालय की मुख्याध्यापिका पवन बाला ने इनका आभार जताया और धन्यवाद किया और कहा कि ठंड के समय में बच्चों के लिए जूते और स्वेटर बच्चों की विशेष जरूरत है और इस ज़रूरत को पूरा करके अनुज शर्मा ने एक मिसाल क़ायम की है। वहीं अनुज शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि समाज में ज़रूरतमंद लोगों की ज़रूरत को पूरा करना मेरा सपना है। यदि भविष्य में भी स्कूल के किसी काम के लिए मेरी आवश्यकता पड़ती है तो मैं उसे पूरा करने की अवश्य कोशिश करूँगा। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य सुदेश कुमार, रूपा चौहान, रविंद्र कुमार ,विशाल सिंह , सुमेर चंद और सुरतो देवी उपस्थित रहे।
