पंजाबी गायक सुमी प्रिंस ने किया नया गाना रिलीज़! पहले गुरुद्वारा पांवटा साहिब में निवाया शीश

पंजाबी गायक सुमी प्रिंस ने किया नया गाना रिलीज़! पहले गुरुद्वारा पांवटा साहिब में निवाया शीश

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

जाने माने पंजाबी गायक सोमी प्रिंस ने वीरवार को पांवटा साहिब में अपना नया गाना “गल बात” रिलीज किया।

इस मौके पर एक स्थानीय रेस्तरां में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनके दो गाने यूट्यूब पर 3.6 मिलियन से लोगों की पसंद बने हुए हैं।

उनकी इच्छा थी कि अगला गीत गुरु भूमि पांवटा साहिब से रिलीज़ किया जाए। यही कारण है कि वे अपना नया गीत गल बात पांवटा साहिब से रिलीज़ कर रहे हैं।

गाने के रिलीज़ पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि गीत के बोल माझा (पंजाब) के लेखक गुरु के हैं और इसकी शूटिंग कनाडा की विभिन्न लोकेशंस पर को गई है।

प्रिंस ने बताया कि गायकी के क्षेत्र में आने वाले युवाओं को वे यही संदेश देना चाहते हैं कि कड़ी मेहनत की मानसिकता के साथ संघर्ष के लिए इस फील्ड में आएं। दुनिया आपके टेलेंट को गले लगाने के लिए तैयार है बशर्ते आप अपनी प्रतिभा दिखाने में सक्षम हों।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की। एक सवाल के जवाब में प्रिंस ने बताया कि वे मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ के रहने वाले हैं।

इससे पहले उन्होंने गुरुद्वारा पांवटा साहिब में शीश निवाया। इस मौके पर उनके साथ जाने माने एस्ट्रोलॉजर सतविंदर सिंह बिट्टू, जितेंद्र ठाकुर आदि साथी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!