पांवटा साहिब में कांग्रेस को लगा झटका, 24 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन, सुखराम चौधरी ने पार्टी में किया स्वागत…

पांवटा साहिब में कांग्रेस को लगा झटका, 24 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन, सुखराम चौधरी ने पार्टी में किया स्वागत…

कांग्रेस सिर्फ वादे करती है काम नहीं, बद्रीपुर पंचायत में बोले सुखराम चौधरी

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के बद्रीपुर पंचायत में देर रात को प्रचार किया। इस दौरान कांग्रेस सहित अन्य पार्टी के 24 परिवारों ने भाजपा का दामन थामा। जिनका सुखराम चौधरी ने पटका डालकर पार्टी में स्वागत किया।

भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने बद्रीपुर में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार एक एक सीट से बनती है और जिसके पास कमल के फूल का निशान है सिर्फ़ वही भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार है।

बद्रीपुर में चुनाव प्रचार कर भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की। यहाँ 24 परिवार कांग्रेस और अन्य पार्टियाँ छोड़ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर सभी को भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल किया
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पांवटा साहिब में पिछले 5 वर्षों में अभूतपूर्व विकास किया है। कांग्रेस एक जुमला पार्टी है जो सिर्फ वायदे करती है काम कुछ नहीं करती इसलिए आप किसी के बहकावे में मत आना कमल के फूल के निशान के सामने वाला बटन दबाना उसी से आपके सभी विकास के काम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!