सावन के महीने में सिरमौर में गूंजा मेरे शिव,मशहूर गायक अतिकांत वर्मा ने लांच किया भजन…
सावन के महीने में सिरमौर में गूंजा मेरे शिव,मशहूर गायक अतिकांत वर्मा ने लांच किया भजन…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
हिमाचल प्रदेश के मशहूर गायक अतिकांत वर्मा ने पांवटा साहिब में मेरा शिव भजन गाने की लॉन्चिंग शुरू कर दी है।
पांवटा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में गायक अतिकांत वर्मा ने बताया की सावन का पवित्र माह चल रहा है और काफ़ी लम्बे समय अंतराल के बाद उनकी वापसी हुई है। बुधवार को उन्होंने महादेव का भजन गाकर लॉन्चिंग किया।
अतिकांत वर्मा व डायरेक्टर अनुराग तोमर ने बताया की सावन का माह चला है शिव भक्तों को ख़ासकर कांवड़ियों को संदेह की नजर से अब देखा जाता है।
इतना ही नही भक्त भी अब यह मानते हैँ की भांग और धतूरा चढ़ाना उसका सेवन करना ही शिव भक्ति है, लेकिन ऐसा नही है क्योंकि आरम्भ भी वही है और अंत भी इसलिए सकारात्मकता के साथ शिव भक्ति करें।
उन्होंने कहा कि इस भजन की शूटिंग पौड़ीवाला प्राचीन शिव मंदिर नाहन में हुई है,जिसमें अपनी आवाज़ दी है जबकि म्यूसिक ,मास्टरिंग और मिक्सिंग नवदीप धात्रा ने किया है भजन के लिरिक्स विक्रम वर्मा जो की नाहन से उन्होंने लिखें हैँ। वहीं शृंगार -मोनू सिंह ने जबकि स्पोंसर अतिकांत ज्वेलर्स ने किया है।
